सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute over burial of bodies in the cemetery

Ballia News: कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए विवाद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute over burial of bodies in the cemetery
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में बुधवार की सुबह कब्रिस्तान की भूमि पर शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। 80 वर्षीय अब्दुल कादिर के निधन के बाद उनके परिजन गांव के कब्रिस्तान में दफन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रिहायशी झोपड़ी के सामने कब्र बनाए जाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई इससे मामला बढ़ गया।
Trending Videos

बुजुर्ग के चचेरे भाई मो. रफीक और दूसरे पक्ष के गोविंद राम व दीपक से कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी की पहल और समझाने के बाद दोनों पक्ष विवादित स्थल से करीब 20 मीटर आगे कब्र बनाने पर सहमत हो गए। इसके बाद शाम लगभग चार बजे अब्दुल कादिर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बुजुर्ग के परिजनों का कहना है कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेख में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, जबकि दूसरे पक्ष का तर्क था कि घर के सामने से आने-जाने वाले रास्ते के पास कब्र बनने से उन्हें असुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed