सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths died after a car hit their bike while they were returning from a wedding.

Ballia News: शादी से लौटते समय बाइक में कार ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after a car hit their bike while they were returning from a wedding.
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के समीप मंगलवार की रात डेढ़ बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार प्रमोद कुमार राय और अनंत राय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची गड़वार थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह निवासी प्रमोद कुमार राय (35) पुत्र रामसिंगार राय और अनंत राय (49 पुत्र अवधेश राय बाइक से चितबड़ागांव से किसी शादी के कार्यक्रम में शरीक होकर मंगलवार की देर रात फेफना-गड़वार मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहे थे। गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के समीप पहुंचे कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने लेकर चली गई। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में ले लिया गया है।
हादसे के बाद कार का चालक मौके से भाग गया। अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed