सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two days later, traffic jam resurfaces on NH-31, with vehicles stranded for 7 hours and 20 km.

Ballia News: दो दिन बाद फिर से एनएच-31 पर जाम, 7 घंटे 20 किमी तक फंसे रहे वाहन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two days later, traffic jam resurfaces on NH-31, with vehicles stranded for 7 hours and 20 km.
नरही क्षेत्र के भरौली गोलंबर पर लगा वाहनों का जाम।संवाद - फोटो : डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ते विद्यार्थी।
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोलंबर पर दो दिन बार फिर से मंगलवार की आधी रात को भीषण जाम लगा। एनएच-31 पर सात घंटे तक 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बक्सर-पटना एनएच-922 भी 15 किलोमीटर तक जाम की चपेट में रहा। एंबुलेंस, दुल्हन का वानह और मुंडन संस्कार में जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे।
Trending Videos

मंगलवार की रात 12 बजे से भरौली गोलंबर पर जाम लगना शुरू हुआ। बुधवार की सुबह सात बजे तक यही हाल रहा। गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर 20 किलोमीटर तक जाम रहा। बलिया मार्ग पर गोविन्दपुर के आगे तक जाम लगा रहा। सोहांव गांव निवासी परमात्मा गुप्ता ने बताया कि डीसीएम पर आटा लोड कर आरा जा रहा था। गोविन्दपुर में रात दो बजे जाम में फंस गया 6 बजे बक्सर भरौली पुल पर ही था। जाम में फंसी एम्बुलेंस को पुलिस ने निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरहीं गांव निवासी सच्चिदानंद राय ने बताया कि मुंडन संस्कार में शामिल होने उजियार घाट जा रहे थे। गोलंबर से उजियार तिराहे तक जाम का सामना करना पड़ा। घंटों जाम में फंसे रहे। ट्रेलर चालक अजीत कुमार ने बताया कि कोइलवर से लाल बालू लेकर आ रहे हैं। गोरखपुर जाना है। दलसागर से भरौली पहुंचने में चार घंटे लग गए। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। छोटे वाहनों को ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे से जाना पड़ा। बक्सर, बलिया, गाजीपुर आने जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में बिताना पड़ा। भरौली गोलंबर पर सुबह सात बजे एक एसआई, छह कांस्टेबल पहुंचे और जाम हटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed