{"_id":"698ccde93fe48a269d07a724","slug":"data-feed-in-the-computer-one-computer-will-keep-an-eye-on-ten-examination-centres-ballia-news-c-190-1-ana1001-157620-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कंप्यूटर में डेटा फीड, एक कंप्यूटर से दस परीक्षा केंद्रों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कंप्यूटर में डेटा फीड, एक कंप्यूटर से दस परीक्षा केंद्रों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिविनि कार्यालय में बुधवार को परीक्षा केंद्रों को लाइव देखने के लिए कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। दस परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एक कंप्यूटर लगाया गया हैं।
कंप्यूटर एजेंसी के माध्यम से लगाए गए हैं। एजेंसी के इंजीनियर कंप्यूटर में आने वाली खराबी को दूर करेंगे। इसके लिए उनकी ड्यूटी लगाई है। वहीं कंप्यूटर संचालित करने के लिए परिषदी विद्यालयों के अध्यापकों को लगाया गया है। परिषद विद्यालयों में जो शिक्षक दक्ष हैं उन्हें कंप्यूटरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा में ऐसे भी शिक्षक हैं जो बीटेक डिग्रीधारक हैं, उन्हें ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय लोगों ने बताया कि दस परीक्षा केंद्र को लाइव करने के लिए एक कंप्यूटर लगाया गया है।
इस प्रकार कुल 14-15 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी। कंप्यूटर कक्ष सातों दिन 24 घंटे खुले रहेंगे। परीक्षा केंद्रों की एक-एक चहलकदमी को कैप्चर किया जाएगा। जिससे परीक्षा की शुचिता बरकरार रहे। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण अब अपने अंतिम दौर में है। बुधवार शाम तक सभी परीक्षा केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी।
-- -
उत्तर-पुस्तिकाओं को बदलना नहीं होगा आसान
बोर्ड परीक्षा में विगत दिनों कहा जाता रहा है कि परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका ही बदल दी गई है। लेकिन इस साल बोर्ड परीक्षा में नहीं होने वाला है। क्योंकि उत्तर-पुस्तिका के ऊपर नंबर अंकित होगा। वही नंबर अन्य पेजों पर प्रदर्शित होगा। उत्तर-पुस्तिका के किसी भी पेज को अगर उससे अलग किया गया तो इसकी जानकारी हो जाएगी। ऐसे में पेज फाड़ना अथवा उत्तर-पुस्तिका बदलना संभव नहीं होगा। इससे परीक्षा की शुचिता बनी रहेगी।
-- --
कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। सभी में परीक्षा केंद्रों के डाटा फीड कर दिए गए हैं। कंप्यूटर कक्ष सभी दिन 24 घंटे संचालित होंगे। कंप्यूटर इंजीनियर भी तैनात रहेगा। जनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उत्तर-पुस्तिकाओं के सभी पृष्ठों पर नंबर अंकित रहेगा। जिससे धांधली का मौका नहीं मिलेगा। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिविनि, बलिया।
Trending Videos