फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A model waiting room for passengers and a drain will be built for drainage.

Ballia News: यात्रियों के लिए माॅडल प्रतीक्षालय और जलनिकासी के लिए बनेगा नाला

Sat, 01 Aug 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A model waiting room for passengers and a drain will be built for drainage.
चितबड़ागांव। नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड संख्या-4 मालवीय नगर में मॉडल यात्री प्रतीक्षालय बनेगा। जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए एक करोड़ रुपये से नाला बनेगा। निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि पवित्र सावन महीने के शुभ अवसर पर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। अमरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी सहित मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, धर्मात्मा नन्द गुप्ता, सभासद सूर्य प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, कमरुद्दीन खां सहित नगर पंचायत के सभी सभासद, प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed