फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boats overloaded at Mahuli Ghat, demand for starting steamer service

Ballia News: महुली घाट पर नावें ओवरलोड, स्टीमर सेवा शुरू करने की मांग

Sat, 01 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Boats overloaded at Mahuli Ghat, demand for starting steamer service
बैरिया क्षेत्र के महुली घाट पर पीपा पुल बंद होने के चलते अपनी जान जो​खिम में डालकर नाव से आवागम
बैरिया। क्षेत्र को आरा (बिहार) से जोड़ने वाले महुली घाट पीपा पुल के बंद होने के बाद गंगा नदी में नावों से आवागमन हो रहा है। हालांकि नावों पर क्षमता से ज्यादा यात्रियों और वाहनों को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन

घाट के समीप रहने वाले ग्रामीणों के अनुसार नावों पर यात्रियों के साथ-साथ बाइक, साइकिल और यहां तक कि मवेशियों को भी लादा जा रहा है। ज्यादा भार होने के कारण कई बार नाव का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। महुली घाट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, इलाज, ट्रेन पकड़ने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश से बिहार और बिहार से उत्तर प्रदेश आवागमन करते हैं। ऐसे में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के अभाव में यात्रियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक विनोद कुमार यादव, मुन्ना यादव, संजीत यादव, चन्द्रदीप यादव तथा डॉ. दया शंकर यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के बलिया और बिहार के आरा जिला प्रशासन से महुली घाट पर तत्काल स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग की है। साथ ही नावों पर क्षमता से अधिक यात्रियों और वाहनों के परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए महुली घाट पर सुरक्षित और स्थायी आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed