{"_id":"6a6d002b3193ee7d22088d54","slug":"husband-fired-at-wife-after-trying-to-force-a-settlement-ballia-news-c-190-1-ana1001-169901-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: समझौते का दबाव बनाने पहुंचे पति ने पत्नी पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: समझौते का दबाव बनाने पहुंचे पति ने पत्नी पर की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम मायके में रह रहीं रूबी देवी पर वैवाहिक विवाद में समझौता नहीं करने पर पति धर्मात्मानंद सिंह ने फायरिंग कर दी। निशाना चूक जाने से पत्नी की जान बच गई।
महिला और परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पिस्टल व कारतूस को छीन लिया। सूचना देकर पुलिस को बुलाया और आरोपी को हवाले कर दिया। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर लिया।
फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा निवासी धर्मात्मानंद सिंह व पत्नी रूबी देवी के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। रूबी देवी अपने बच्चों की पढ़ाई और देखभाल के लिए मायके छोटकी सेरिया में रह रही हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम धर्मात्मानंद सिंह ससुराल पहुंचा और पत्नी से चल रहे प्राथमिकी में समझौता का दबाव बनाने लगा। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। रूबी ने मना किया तो पति ने पिस्टल से उसपर फायरिंग कर दी।
घटना के तुरंत बाद रूबी देवी ने डायल-112 पर सूचना दी। कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई, प्राथमिकी दर्ज कर ली है।