{"_id":"6a6d019f0fb25511cf05b360","slug":"theft-in-a-jewellery-shop-200-metres-away-from-the-police-station-ballia-news-c-190-1-bal1001-169919-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर आभूषण की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर आभूषण की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर/चितबड़ागांव। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर स्थित आभूषण की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरी हुई।
चोर दुकान का ताला खोलकर अलमारी उठा ले गए। उसमें रखे जेवर और नकदी चुराकर खेत में अलमारी फेंक दी। शुक्रवार सुबह अलमारी दुकान से एक किलोमीटर दूर फेफना थाना क्षेत्र के बच्छर्जा गांव में मिली।
टिकादेवरी निवासी राजेश सोनी की नफरेपुर स्थित खाद की दुकान के पास आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। आरोप है कि देर रात चोर दुकान का ताला खोलकर अलमारी उठा ले गए।
शुक्रवार सुबह भवन स्वामी अभिषेक यादव निवासी नगपुरा दुकान पर पहुंचे तो ताला खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी गायब देखकर उन्होंने तत्काल दुकानदार राजेश कुमार सोनी को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 और नगपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना मिली कि चोरी की गई अलमारी फेफना थाना क्षेत्र के बच्छर्जा गांव के एक खेत में पड़ी है। फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अलमारी को कब्जे में ले लिया।
चितबड़ागांव थाने के एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ।