{"_id":"6a821e6ac85769de9f0f5ca3","slug":"bike-borne-miscreants-robbed-a-father-and-son-of-a-bag-filled-with-jewelry-and-cash-ballia-news-c-190-1-ana1001-170861-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिता-पुत्र से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा आभूषण व नकदी से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिता-पुत्र से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा आभूषण व नकदी से भरा बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरही (बलिया)। भरौली गोलंबर से करीब 300 मीटर दूर एनएच-31 पर शनिवार देर शाम बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने पांच लाख की लूट की।
कारोबारी के पुत्र के सिर पर वार कर बैग छीनकर भरौली गोलंबर की ओर भाग गए। बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये थे। व्यापारी आशीष वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन कर रही है।
उजियार गांव निवासी आशीष वर्मा की अमांव मोड़ पर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक आशीष वर्मा चला रहे थे, जबकि पीछे उनका पुत्र प्रीतम वर्मा बैठा थे। दुकान के आभूषण और नकदी से भरा बैग प्रीतम के पास था।
कुमकुम पट्टी के समीप पहुंचते ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को सामने से घेर लिया। बदमाशों ने प्रीतम से बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरे बैग झपटकर भरौली गोलंबर की दिशा में भाग निकले।
विज्ञापन
वारदात के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ सदर अक्षय कुमार, नरहीं थाना पुलिस हरिशंकर सिंह और कोरंटाडीह चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
आशीष वर्मा ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद थे। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों के आने-जाने वाले संभावित रास्तों की जानकारी जुटा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के अनावरण और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।