{"_id":"6a821ea025093008a40f6c62","slug":"wife-dies-just-as-husbands-funeral-procession-leaves-the-house-ballia-news-c-190-1-ana1001-170879-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पति की शवयात्रा घर से निकलते ही पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पति की शवयात्रा घर से निकलते ही पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर (बलिया)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14, आनंद नगर में रविवार को ऐसा संयोग सामने आया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। 80 वर्षीय सरल कनौजिया का शनिवार रात निधन हो गया था।
रविवार सुबह परिजन और स्थानीय लोग उनकी अंतिम यात्रा लेकर घर से निकले ही थे कि करीब 50 मीटर आगे पहुंचने पर परिवार को उनकी पत्नी मुनिया देवी के निधन की खबर मिली। एक साथ दो अपनों को खोने की पीड़ा से परिवार में मातम छा गया।
पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही अंतिम यात्रा रोक दी गई। परिजन सरल कनौजिया की अर्थी लेकर वापस घर लौटे। घर पहुंचने पर दोनों के पार्थिव शरीर को एक साथ रखा गया। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पति-पत्नी की अंतिम यात्रा एक साथ निकली और दोनों का अंतिम संस्कार भी साथ किया गया। दोनों की एक साथ अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा।