फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five youths were electrocuted by high-tension wires, two of them died.

Ballia News: हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से पांच युवक झुलसे, इनमें से दो की माैत

Mon, 17 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five youths were electrocuted by high-tension wires, two of them died.
बलिया। जनपद में करंट लगने से हादसे बढ़ते जा रहे हैं। बीते दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से पांच युवक गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें से दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में शनिवार शाम स्वतंत्रता दिवस का झंडा उतारते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय राकेश यादव की मौत हो गई, जबकि दुर्गेश यादव गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भिखारीपुर गांव में मुख्य मार्ग के पास बांध किनारे राकेश यादव निजी लाइब्रेरी का संचालन करते थे। शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी लाइब्रेरी परिसर में झंडारोहण कार्यक्रम हुआ था। शाम को झंडा उतारने के लिए राकेश यादव गांव के ही दुर्गेश यादव के सहयोग से लोहे का पाइप निकाल रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पाइप असंतुलित होकर ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार से जा टकराया। बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण लोहे के पाइप में करंट उतर गया और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्गेश यादव अचेत हो गए, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राकेश यादव छह भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। क्षेत्र के युवकों को पढ़ने व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए लाइब्रेरी चलाते थे।

फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंच भर्ती घायल दुर्गेश यादव से मुलाकात कर चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने राकेश यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed