फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Service medals for 28 officers and employees, and commendation certificates for 42, on Independence Day.

Ballia News: स्वतंत्रता दिवस पर 28 अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा पदक, 42 को प्रशस्ति पत्र

Mon, 17 Aug 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Service medals for 28 officers and employees, and commendation certificates for 42, on Independence Day.
बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले सात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 17 को उत्कृष्ट सेवा पदक/सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस महेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक एमटी उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय त्रिवेदी, हेड कांस्टेबल अजय सिंह और हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह शामिल हैं। वहीं 17 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस महानिदेशक यूपी की ओर से सराहनीय सेवा के लिए एसआईएमटी लालजी सिंह और एचसीएपी दिनेश कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शौर्य के आधार पर निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी और मुख्य आरक्षी देवेंद्र सरोज को रजत प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में बेहतर कार्य करने वाले 42 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता शामिल हैं।
इसके अलावा क्षेत्राधिकारी लाइंस मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन समेत जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों और चौकियों पर शनिवार को ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कैंप कार्यालय और पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इसके बाद पुलिसकर्मियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाते हुए पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सर्विलांस, आईजीआरएस, स्वाट टीम, महिला सहायता प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया सेल से जुड़े पुलिसकर्मियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके साथ ही अभियोजन अधिकारियों पीएन स्वामी, राकेश कुमार पांडेय, संजीव कुमार सिंह और अजय कुमार तिवारी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed