{"_id":"6a821e21eb25f19eb2095f78","slug":"fruit-prices-rise-on-nag-panchami-guava-reaches-100-per-kg-ballia-news-c-190-1-bal1001-170900-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नागपंचमी पर बढ़े फलों के दाम, अमरूद 100 रुपये किलो हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नागपंचमी पर बढ़े फलों के दाम, अमरूद 100 रुपये किलो हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सावन माह आधा बीतने के बाद अब फलों के दामों में तेजी बनी हुई है। अमरूद 100 रुपये किलो बिकने लगा है।
सावन के तीसरे सोमवार को नागपंचमी व सोमवार एक साथ पड़ने से पहले फलों के दामों में बढ़ोतरी देखी गई।
ऐसे में व्रत व उपवास करने वालों की जेब ढीली हो रही है। भगवान शिव की पूजा में फलों की बढ़ती मांग का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। आम, केला, सेब, अनार, नाशपाती और पपीता समेत अधिकांश फलों के दाम पिछले सप्ताह की तुलना में 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। महंगाई के चलते उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि मांग बढ़ने और बाहर से कम आवक होने के कारण कीमतों में उछाल आया है।
बाजार में इस समय केला 60 से 70 रुपये प्रति दर्जन, सेब 200 से 230 रुपये प्रति किलो, अनार 150 से 180 रुपये प्रति किलो, नाशपाती 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तथा पपीता 50 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आम सीधे दो सौ रुपये किलोग्राम बिक रहा है।
अमरूद 80-100 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। दुकानदार वकील अहमद, गुड्डू गुप्ता व संतोष ने बताया कि फलों के आवक इधर बीच कम होने के कारण महंगाई का असर दिखाई पड़ रहा है। संवाद