फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four youths from Bihar arrested with four stolen bikes.

Ballia News: चोरी की चार बाइक के साथ बिहार के चार युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Four youths from Bihar arrested with four stolen bikes.
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ बिहार के सिवान जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक ने बताया कि छह अगस्त को बेल्थरारोड के अमुरतानी मोहल्ले में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी क्रम में शनिवार को उपनिरीक्षक नीरज यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चैनपुर बंधा के समीप झाड़ियों में छिपे हैं और बाइकों को बिहार ले जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी टगुनिया सूर्य प्रकाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से चार युवकों को चार मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पंकज पाल निवासी गुठनी, अंशुराम निवासी डड़ैला तथा शिवम प्रजापति और आदित्य कुमार निवासी पुरैना थाना गुठनी, जिला सिवान बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरामद वाहनों में एक मोटरसाइकिल अमुरतानी मोहल्ले से चोरी हुई थी। शेष तीन मोटरसाइकिलों के संबंध में भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के मामले सामने आए हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में अन्य थानों से भी जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed