सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cultural programs in full swing at Holi Milan function of former minister Anand Swaroop Shukla in ballia

Ballia News: पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

होली मिलन समारोह में बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, फेफना के पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाईलाल, नपूर जायसवाल ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई दी।

Cultural programs in full swing at Holi Milan function of former minister Anand Swaroop Shukla in ballia
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले में नगर के सतीशचंद्र कॉलेज के खेल मैदान परिसर में शुक्रवार को पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। होली मिलन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

Trending Videos


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, फेफना के पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाईलाल, नपूर जायसवाल ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा एवं अबीर-गुलाल लगाने के बाद गले मिलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत गायक शनि पांडेय ने दिह जिला बलिए में जन्मवा..., गाकर उपस्थित लोगों को खूब झुमाया। इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलू राजा, अंकित पाठक, वैष्णवी राय, अर्चना राय ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर गाजीपुर के कलाकारों ने श्रीराम और हनुमानजी की झांकी प्रस्तुत की। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। 

कार्यक्रम में आए लोगों ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक प्रेम राय ने उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। अध्यक्षता अखिलेश पासवान, संचालन अखिलेश वर्मा ने किया। इस मौके पर पिंटू सिंह, दुर्गेश राय, सत्येंद्र तिवारी, दिनेश यादव आदि रहे।
 
पूर्व विधायक ने प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
बैरिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने होली समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार जनहित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है लेकिन जिले के अधिकारी उसे सही तरीके से उतार नहीं पा रहे है। अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्हें जनप्रतिनिधियों का भी संरक्षण मिल रहा है। ऐसे में जनता की समस्याओं का निस्तारण नही हो पा रहा है। वहीं, विकास भी धरातल पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कई मुद्दों को भी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed