फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hit by inflation: Sugar prices rise by 20 per kg in a week

महंगाई की मार: सप्ताह भर में 20 रुपये किलो महंगी हुई चीनी

Thu, 20 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hit by inflation: Sugar prices rise by 20 per kg in a week
बलिया। त्योहारी का सीजन आते ही महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। आटा, चीनी, चावल, सरसों व रिफाइन का दाम पहले से बढ़ रहा है। अब चीनी व गुड़ के भाव में तेजी से उछाल आने लगा है। तेल के दाम चार से 25 रुपये तक बढ़ गए हैं। शहर के किराना बाजार में चीनी के दाम एक सप्ताह में 50 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो हो गए हैं। रोजमर्रा के इन उत्पादों की कीमतें बढ़ने से आम जनता की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

फुटकर में आटा 28 रुपये से 32 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। चावल 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो हो गया है। सरसों का तेल 165 रुपये से 190 रुपये किलो पहुंच गया है।वहीं, गुड़ के दाम में भी तेजी आ गई है। फुटकर में 10 दिन पहले 60 रुपये बिकने वाला गुड़ अब 80 रुपये किलो बिक रहा है। किराना व्यापारी दिनेश कुमार गुप्ता व कन्हैया ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है। व्यापारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन की चीनी की मांग में वृद्धि हुई है। एथनॉल निर्माण से गन्ने की खपत भी लगातार बढ़ रही है। पैदावार में कमी जैसी समस्याओं ने चीनी व गुड़ के दाम आसमान तक पहुंचा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed