फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the village is not saved even after spending 20 crore, I will send the guilty to jail: MP

20 करोड़ खर्च के बाद भी गांव नहीं बचा तो दोषियों को जेल भिजवाऊंगा: सांसद

Thu, 20 Aug 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
If the village is not saved even after spending 20 crore, I will send the guilty to jail: MP
बांसडीह। सरयू नदी के कटान से महराजपुर, भोजपुरवा और सुल्तानपुर पोखरा में मची तबाही के बीच सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी कटान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीनों स्थानों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी।
विज्ञापन

मौके से ही उन्होंने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्रा से फोन पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गांवों को कटान से नहीं बचा पाने पर सांसद ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। इस दौरान सांसद ने कहा कि लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च हुए। मैं इसकी जांच कराऊंगा, लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों को जेल भिजवाने तक की लड़ाई लड़ूंगा। कहा कि पार्लियामेंट का सेशन समाप्त होने के दो दिन बाद मैं क्षेत्रीय दौरे पर कटान स्थल पर आया हूं। कहा कि अधिकारियों ने उनकी बात मान ली होती और ठोकर स्पर 17 की जगह 19 बना दिया गया होता। नदी ने दो धाराएं बना दीं। जियो बैग से कितना असर हुआ, यह आप लोगों के सामने है। इस मौके पर विधानसभा सपा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, जय प्रकाश यादव, राकेश तिवारी छोटे, राकेश यादव, राजगृही, श्याम बिहारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed