फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The drainage problem up to Shankarpur will be resolved

Ballia News: शंकरपुर तक जल निकासी की समस्या होगी दूर

Thu, 20 Aug 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The drainage problem up to Shankarpur will be resolved
नगर के कल्पना कालोनी के समीप से शंकरपुर तक निर्माणाधीन नाला।संवाद
बलिया। शहर के कल्पना कालोनी से शंकरपुर तक दोनों तरफ की पानी निकासी की समस्या अब दूर हो जाएगी। इस क्षेत्र 10 से अधिक कालोनी व गांवों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। यह क्षेत्र काफी दिनों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहा था। बांसडीह मुख्य मार्ग के दोनों तरफ करीब चार किमी लंबा गहरा नाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नाला के निर्माण के लिए लखनऊ की टीम ने लेबल दिया है, जिससे एनसीसी तिराहा से लेकर शंकरपुर तक पानी बिना किसी रुकावट के कटहलनाला तक चला जाएगा। इस क्षेत्र में कई नई बस्तियां भी बसी हुई हैं। जिनमें बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है।
विज्ञापन

शहर के बांसडीह मार्ग पर एनसीसी तिराहा से लेकर शंकर पुर तक मुख्य सड़क पर कई जगह पानी जमा हो जाता है। वहीं मोहल्लों में पानी लगने से लोगों की जिंदगी नारकीय हो जाती है। नाला निर्माण की मांग काफी लंबे समय से चल रही थी। सदर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सड़क व नाला निर्माण के लिए शासन से 69 करोड़ धनराशि अवमुक्त कराया है। नाले का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कार्य होगा। करीब एक मीटर चौड़ा नाला बनाया जाएगा। लेबल के हिसाब से इसकी गहराई शुरुआत में एक मीटर और शंकरपुर की तरफ बढ़ते-बढ़ते दो मीटर से अधिक हो जाएगा। इससे पानी बिना किसी रुकावट के सीधे कटहलनाला में जाकर गिरेगा। ठेकेदार राजाराम सिंह ने बताया कि नाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बारिश के चलते कुछ बधाएं आ रही है। इससे इस क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। सड़क को भी बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed