{"_id":"6a8610441c762c6464084991","slug":"students-featured-in-the-universitys-merit-list-felicitated-at-the-talent-awards-ceremony-ballia-news-c-190-1-bal1001-171037-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रतिभा सम्मान में विवि की मेरिट सूची में शामिल छात्र व छात्राएं पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रतिभा सम्मान में विवि की मेरिट सूची में शामिल छात्र व छात्राएं पुरस्कृत
विज्ञापन
श्रीसुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्ट पूरी रानीगंज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। श्रीसुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्ट पूरी रानीगंज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधन अनूप कुमार सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह व अन्य प्रध्यापकों व प्रबंध समिति के पदाधिकारी के मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया। प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने छात्रों को आगे भी इसी तरह से लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करने की अपील की।
जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया उसमें मनोविज्ञान की परीक्षा में स्वर्ण पदक पाने वाली और विश्वविद्यालय में प्रथम कुमारी सुनीता, द्वितीय कुमारी गौरी, तृतीय कुमारी आकांक्षा सोनी, पंचम आनंद कुमार चौधरी, सातवां स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी शैलजा भारती के नाम शामिल है। समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालय में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली अमृता सिंह व आठवां स्थान प्राप्त करने वाली नेहा प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। निबंध लेखन में शगुफ्ता यासमिन, दिव्यांशी व जया गुप्ता काव्य पाठ में दिव्यांशी, धनु यादव व सीमा वर्मा शामिल रही।
इस मौके पर डॉक्टर आकांक्षा उपाध्याय, शैलेंद्र मणि विक्रम, डॉक्टर शिखा श्रीवास्तव व समाजशास्त्र विभाग के डॉक्टर सुधीर गुप्त को भी सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष हृदयानंद सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य रविंद्र सिंह, सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक सिंह, प्रोफेसर त्रिपुरारी कुमार ठाकुर, राहुल, विवेक, सुबोधकांत, अजय कुमार, डॉक्टर सहजानंद भारती, डॉ आभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संवाद