फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hospital operator arrested following death of mother and child during delivery/surgery.

Ballia News: ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत में अस्पताल संचालक गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator arrested following death of mother and child during delivery/surgery.
बलिया। शहर के पूर्वांचल अस्पताल में प्रसव के ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में संचालक डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर बोहा निवासी सोनू यादव की पत्नी रिंकू (28)को प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू की सलाह पर 13 मार्च को पूर्वांचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से महिला ने जुड़वां मृत बच्चियों को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद महिला की हालत खराब होने का हवाला देते हुए डॉक्टर ने अस्पताल की एंबुलेंस से मऊ भेज दिया। वहां पर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रिंकू की मौत काफी देर पहले होने की बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों का कहना था कि मृत पैदा हुई नवजातों को हॉस्पिटल के ही शौचालय में डस्टबिन के पास फेंकवा दिया गया था।
कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या में डॉक्टर चन्द्रशेखर को गिरफ़्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed