{"_id":"6a5297ee67dcf1251b0ba0bd","slug":"old-culvert-uncovered-during-greenfield-expressway-repair-work-villagers-halt-operations-ballia-news-c-190-1-bal1001-168503-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की मरम्मत में दिखी पुरानी पुलिया, ग्रामीणों ने रोक दिया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की मरम्मत में दिखी पुरानी पुलिया, ग्रामीणों ने रोक दिया काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाश नगर। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैरिया-मांझी मार्ग पर मठ योगेंद्र गिरी चट्टी के समीप बारिश से गड्ढा बन गया था। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिया को पाटकर निर्माण कार्य हो रहा है। मरम्मत के दौरान दशकों पुरानी पुलिया दिखाई देने लगी है।
शनिवार को कार्यदायी संस्था गड्ढा भरने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और पुलिया का पुनर्निर्माण होने तक किसी भी तरह की मरम्मत नहीं होने देने की चेतावनी दी। शुक्रवार को हुई बारिश में पुलिया के भीतर भरी मिट्टी बह गई, जिससे 10 से 12 फिट सड़क का हिस्सा धंस गया।
शनिवार सुबह कार्यदायी संस्था के कर्मचारी हाइवा लेकर गड्ढा भरने पहुंचे। जैसे ही मिट्टी हटाई गई, नीचे पुरानी पुलिया साफ दिखाई देने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी जनार्दन सिंह, राजेश सिंह, रामकुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, क्रांति सिंह, हरेंद्र यादव, सियाराम ठाकुर और अजित राम समेत अन्य ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक यहां नई पुलिया बनाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक गड्ढे को मिट्टी डालकर भरने नहीं दिया जाएगा। लोगाें ने जांच की मांग की।