फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inspection of catering arrangements for passenger safety.

Ballia News: यात्रियों की सुरक्षा के लिए खानपान व्यवस्था की जांच

Sun, 12 Jul 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Inspection of catering arrangements for passenger safety.
बलिया। बरसात के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। फूड प्वाइजनिंग की घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया।
विज्ञापन


डीआरएम आशीष जैन के निर्देश पर प्लेटफार्मों पर स्थित स्टॉलों की जांच डीसीआई राजेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रख-रखाव, भंडारण व्यवस्था और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया गया। डीसीआई राजेन्द्र कुमार ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्टॉल संचालकों को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों के भंडारण, तैयारी और वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया में स्वच्छता तथा हाइजीन मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को पेंट्रीकार में नियमित निगरानी बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed