{"_id":"6a52979a877c9363f3074f3d","slug":"only-four-out-of-17-doctors-found-on-duty-patients-kept-waiting-ballia-news-c-190-1-bal1001-168466-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 17 में से सिर्फ चार डॉक्टर मिले ड्यूटी पर, मरीज करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 17 में से सिर्फ चार डॉक्टर मिले ड्यूटी पर, मरीज करते रहे इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। संयुक्त राजकीय चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा में चिकित्सकों की कमी है। शनिवार को दोनों अस्पतालों में सिर्फ चार चिकित्सक ही मौजूद मिले।
जबकि दोनों अस्पताल में 17 चिकित्साधिकारियों की तैनाती है। सीएचसी सोनबरसा में चार तथा संयुक्त राजकीय चिकित्सालय में 13 चिकित्साधिकारी तैनात हैं। शनिवार को सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा, संयुक्त राजकीय चिकित्सालय की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. साल्टी कसेरा, डॉ. व्यास और दंत चिकित्सक डॉ. कृष्णदेव ही अस्पतालों में मौजूद रहे। शनिवार को दोनों अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा रही।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।