फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation begins into students being given roti and vegetables in their hands instead of plates.

Ballia News: छात्रों को थाली की जगह हाथों में रोटी-सब्जी देने की जांच शुरू

Sat, 01 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into students being given roti and vegetables in their hands instead of plates.
बलिया। सरकारी स्कूल के बच्चों को मिड डे मील की रोटी-सब्जी थाली की जगह हाथों में दिए जाने की जांच शुरू हो गई है। बीएसए ने पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को दी है। साथ ही कंपोजिट विद्यालय पलिया की प्रभारी प्रधानाध्यापक, विद्यालय के दूसरे स्टाफ और रसोइयों को शनिवार को अभिलेख के साथ तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कहा कि आपसी रंजिश में ऐसी हरकत अक्षम्य है। विद्यालय में कार्यरत महिला अनुदेशक ने अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो दूसरी जगह भेजे हैं। इसके प्रमाण मिले हैं। वायरल वीडियो व फोटो सीयर के कंपोजिट विद्यालय पलिया का ही है। इस विद्यालय में आठ सहायक अध्यापक हैं। दो अनुदेशक औी एक शिक्षा मित्र की तैनाती है। चार रसोइया सहित 15 कर्मचारी काम करते हैं। विद्यालय में 154 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इन सबके खाने के लिए 160 थालियां हैं, फिर भी खाना हाथ में परोसा गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि वायरल फोटो व वीडियो 20 अप्रैल 2026 का है। इसे अनुदेशक निर्मला भारती ने दूसरी जगह भेजकर अपने मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया था। अब फोटो रिस्टोर हो गया है। निर्मला भारती ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने की नीयत से फोटो खींचे थे। जानबूझकर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया गया जो अब वायरल हो रहा है। अनुदेशक की वजह से विद्यालय और विभाग की छवि धूमिल हुई है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि एक अगस्त को दोपहर साढ़े तीन बजे प्रधानध्यापक, शिक्षक, अनुदेशक, रसोइया और कर्मचारियों को बुलाया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिम्मेदारी तय होगी ताकि भविष्य में ऐसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed