{"_id":"6a62777dd1fbbeccad0e1659","slug":"office-bearers-of-ima-and-nursing-home-association-elected-unopposed-ballia-news-c-190-1-ana1001-169345-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आईएमए व नर्सिंग होम एसो. के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आईएमए व नर्सिंग होम एसो. के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) तथा बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को शहर के टाउन हॉल रोड स्थित एक होटल में हुआ। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ. बीके गुप्ता, सचिव पद पर डॉ. आकाश सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. करन सिंह चौहान को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। वहीं, बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ. पीके सिंह, सचिव पद पर डॉ. सौरभ राय तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. एम आलम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद डॉ. पीके सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते दी। इस अवसर पर डॉ. अशोक सिंह, डॉ. डी राय, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. फैसल यूनुस खान, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. तोषिका सिंह और डॉ. अनुराग सिंह सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आईएमए के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने सभी चिकित्सकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।