{"_id":"6a632c172da716c4970ddb3c","slug":"video-farmers-oppose-land-demarcation-for-erosion-victims-revenue-team-accused-of-incorrect-measurement-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटान पीड़ितों की भूमि चिह्नांकन का कश्तकारों का विरोध, राजस्व टीम पर गलत नापी का आरोप;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान पीड़ितों की भूमि चिह्नांकन का कश्तकारों का विरोध, राजस्व टीम पर गलत नापी का आरोप;video
बलिया में पिछले वर्ष गोपालपुर व उदई छपरा के 28 कटान पीड़ितों को आवंटित आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं दिला पाने से कटान पीड़ितों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, किसानों के भूमिधरी की जमीन में राजस्व कर्मियों द्वारा मापी कर कटान पीड़ितों की पट्टे की जमीन का सीमांकन करने से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त मामला बैरिया तहसील के मानसिंह छपरा (अचल गढ़) का है, जहां के किसान अश्वनी ओझा, दीनानाथ ओझा, अवधेश ओझा, विशाल ओझा सहित दर्जनों किसानों का आरोप है कि राजस्वकर्मी मौके पर गलत मापी कर रहे हैं। पहले किसानों का निर्धारण रकबा के अनुसार खेत का सीमांकन करने के बाद पट्टे के जमीन का सीमांकन कर कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टा का भूमि उपलब्ध कराना चाहिए था। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक किसानों के निजी जमीन में ही आवासीय भूमि का पट्टा देकर कटान पीड़ितों को कब्जा दिलाना चाहते हैं। ऐसा किसान होने नहीं देंगे।इस संदर्भ में ब़हस्पतिवार को किसानों ने भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य अश्वनी ओझा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी बैरिया शशिभूषण मिश्र ने नायब तहसीलदार उदय राज रत्ना को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है। बुधवार को मापी हुई थी किंतु कोई हल नहीं निकल पाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।