{"_id":"6a632c05873a4fa01c0712d6","slug":"video-lawyers-continue-sit-in-demanding-withdrawal-of-fir-sdm-holds-talks-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकी वापस लेने की मांग पर अधिवक्ताओं का धरना जारी, एसडीएम ने की वार्ता;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकी वापस लेने की मांग पर अधिवक्ताओं का धरना जारी, एसडीएम ने की वार्ता;video
बलिया जिले के बैरिया तहसील में संविदा पर तैनात भूलेख ऑपरेटर शैलेश भारती के साथ हुए विवाद के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, महामंत्री राजकुमार तिवारी सहित चार नामजद एवं कुछ अज्ञात अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए और तहसील व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग एक पखवाड़े से चल रहे इस विवाद के कारण तहसील का न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। दूर-दराज से मुकदमे की पैरवी को लेकर पहुंच रहे वादकारी निराश होकर वापस लौटने को मजबूर है। धरने की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी शशिभूषण मिश्र स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं के बीच बैठकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी घटनाक्रम हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पूरे मामले का समाधान आपसी संवाद से निकाला जाना चाहिए। इस पर अधिवक्ताओं ने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से विस्तार से वार्ता करने की बात कही। काफी देर तक चली बातचीत के बाद एसडीएम अपने कार्यालय लौट गए। धरने के चलते तहसील का न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। अधिवक्ताओं के बहिष्कार से आम लोगों को भी राजस्व एवं न्यायिक कार्यों में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।