सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 8114 answer sheets were evaluated on the first day.

Ballia News: पहले दिन केवल 8114 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Only 8114 answer sheets were evaluated on the first day.
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन कार्य की गति काफी सुस्त रही। परीक्षकों की कमी के कारण पहले दिन केवल 8,114 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका।
Trending Videos

जिले के निर्धारित केंद्रों पर कुल आवंटित 2,605 परीक्षकों के सापेक्ष केवल 1,035 परीक्षक (लगभग 40 प्रतिशत) ही उपस्थित हुए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन जांची गई कॉपियों में इंटरमीडिएट की 4,801 और हाईस्कूल की 3,313 उत्तर-पुस्तिकाएं शामिल हैं। मूल्यांकन केंद्रों की स्थिति देखें तो राजकीय इंटर कॉलेज में 2,784, टाउन इंटर कॉलेज में 2,890, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 2,017 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 423 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल लगभग साढे़ पांच लाख उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य है। परीक्षकों की अनुपस्थिति ने पहले ही दिन विभाग की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यदि यही स्थिति रही तो मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed