{"_id":"6945b15fdd52b444b50a1039","slug":"rape-accused-injured-in-encounter-arrested-ballia-news-c-190-1-ana1001-154210-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गोली से घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गोली से घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी सबलू राजभर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता ने बताया की बृहस्पतिवार की आधी रात उभांव पुलिस मुबारकपुर रोड पर रात में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध की चेकिंग का प्रयास किया गया। इसपर अपने को पुलिस से घिरता देखकर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की।
संदिग्ध व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी, इससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल का नाम सबलू राजभर निवासी मुजौना उभांव है। उसपर 18 दिसंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्ष बालिक से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज है।
पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया था कि परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी घर पर पहुंचा।
बेटी को बहला कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचने पर मां को आपबीती बताई। महिला ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी।
मां की तहरीर पर उभांव थाना पर अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में थी। मुठभेड़ में घायल सबलू राजभर का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
Trending Videos