{"_id":"69b5addbdea68c8e60000b14","slug":"rice-and-wheat-received-waiting-for-maize-and-sugar-ballia-news-c-190-1-bal1001-159539-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चावल और गेहूं मिला, मक्का और चीनी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चावल और गेहूं मिला, मक्का और चीनी का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। शासन के फरमान के बावजूद अभी तक पूरा खाद्यान्न मुरली छपरा, बैरिया व रेवती आंशिक के कोटेदारों की दुकान पर नहीं पहुंच पाया है। वहीं वितरण की तिथि 12 से 28 मार्च तक पहले ही घोषित हो चुकी है। वितरण शुरू करने की निर्धारित तिथि बीतने के बावजूद खाद्यान्न वितरण शुरू नहीं हो पाया है।
बैरिया, मुरली छपरा व रेवती आंशिक के कोटेदारों को इस महीने में चावल, गेहूं के साथ मक्का और अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी भी वितरित करनी है। परिवहन ठेकेदार की ओर से कोटेदारों को गेहूं और चावल तो उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन कोटेदार के पास मक्का व चीनी नहीं पहुंच पाया है।
फलस्वरूप कोटेदार सभी खाद्यान्न अपनी दुकान पर आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कार्डधारक खाद्यान्न के लिए कोटेदारों की दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं। कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि 12 मार्च से वितरण शुरू करें और 28 मार्च तक वितरण का कार्य कर दें, 14 मार्च बीत जाने के बावजूद पूरा खाद्यान्न ही कोटेदारों के पास नहीं पहुंचा। पूर्ति निरीक्षक बैरिया इंद्रेश तिवारी ने बताया कि ठेकेदारों की ओर से मक्का और चीनी अभी तक कोटेदारों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसका मार्केटिंग विभाग ही बता सकता है।
Trending Videos