{"_id":"6a62775202ead418d003186e","slug":"school-in-gopalnagar-tadi-on-the-verge-of-erosion-180-children-shifted-to-a-nearby-school-ballia-news-c-190-1-bal1002-169332-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गोपालनगर टाड़ी में कटान के मुहाने पर विद्यालय, बगल के स्कूल में 180 बच्चे हुए शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गोपालनगर टाड़ी में कटान के मुहाने पर विद्यालय, बगल के स्कूल में 180 बच्चे हुए शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी का प्राथमिक विद्यालय कटान के मुहाने पर आ गया है। इसलिए विद्यालय को बंदकर यहां के 180 बच्चों को गोपालनगर जूनियर हाईस्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। विद्यालय में लगे दरवाजे व खिड़कियों को शिक्षक निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रख रहे हैं।
बैरिया के नवागत उप जिलाधिकारी शशिभूषण मिश्र बृहस्पतिवार को सुरेमनपुर दियरांचल के कटान प्रभावित गांवों का भ्रमण किया व कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने कटान के मुहाने पर आए गोपालनगर टाड़ी के लोगों से अपना घर खाली कर सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए गोपालनगर जूनियर हाईस्कूल में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की कक्षाएं चलेंगी।
उन्होंने बताया कि गोपालनगर टाड़ी पर एक व्यक्ति का घर बिल्कुल कटान के मुहाने पर है। उसे तुरंत घर खाली करने को कहा गया। इसी क्रम में कटान की स्थिति को गंभीर बताते हुए गोपालनगर टाड़ी व गोपालनगर-वशिष्ठ नगर सिवान के कटान को देखा और तत्काल उचित कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कटान पीड़ितों के लिए जो भी संभव होगा किया जाएगा। गोपाल नगर टाड़ी व वशिष्ठ नगर गांव में नदी के मुहाने पर करीब 300 मकान हैं। नदी का बढ़ाव जारी रहा तो लोग बेघर हो जाएंगे
विज्ञापन
-- --
100 एकड़ उपजाऊ भूमि सरयू में समाहित
गोपालनगर-वशिष्ठ नगर सिवान के सामने बृहस्पतिवार की सुबह 100 एकड़ उपजाऊ भूमि सरयू में कटकर बह गई। गांव के सुनील यादव, अभिमन्यु यादव, प्रदीप यादव आदि लोगों ने बताया कि कटान की यही स्थिति रही तो बस्ती तक कटान पहुंचने में देर नहीं लगेगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ आकाश यादव ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। अनुमति मिली तो कटान रोधी कार्य कराया जाएगा। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि कटान से बचाने के लिए शासन को पत्र लिखने के साथ ही दियरांचल को बचाने के लिए विधानसभा में मामले को उठाएंगे। संवाद