फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Waterlogging on major roads due to 41 mm of rainfall.

Ballia News: 41 एमएम बारिश से प्रमुख सड़कों पर जलभराव

Mon, 13 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on major roads due to 41 mm of rainfall.
नगर के आर्यसमाज रोड पर गिरा नीम का पेड़।संवाद
बलिया। जिले में शनिवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश के बाद देर शाम को शुरू हुई तेज बारिश आधी रात के बाद तक जारी रही। इस दौरान लगभग 41.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों और निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया। शहर के प्रमुख मार्ग एनएच-31 फोरलेन पर चंद्रशेखर नगर के सामने, बहेरी और टीडी कॉलेज (एसी कॉलेज) चौराहा आदि मार्गों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कों से पानी को हटने में करीब तीन घंटे का समय लगा। उधर बारिश से जीराबस्ती स्थित रोडवेज वर्कशॉप एक बार फिर तालाब में तब्दील हो गया है। वर्कशॉप के मुख्य गेट से लेकर एआरएम कार्यालय तक चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। उधर बारिश से ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले में शनिवार की रात तेज हवा संग हुई बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में तारों पर पेड़ की डाल गिरने से करीब 10 घंटे से अधिक समय तक सप्लाई बाधित हुई। शहर के रामपुर उदयभान के पास तार पर पेड़ की डाल गिर गया था। वहीं हनुमानगंज व धरहरा में पेड़ की डाल तारों पर टूट कर गिर गई थी। इससे हनुमानगंज फीडर से रात भर बिजली गुल रही। बारिश बंद होने के बाद सुबह लाइनमैनों ने पेट्रालिंग कर पेड़ की डालों को हटाया। जगह-जगह डाल गिरने से करीब 300 गांवों में अंधेरा छाया रहा। रविवार सुबह करीब 9 बजे तकनीकी खामी दूर होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान दादर फीडर पर शीशम का पेड़ गिर जाने से कुछ समय के लिए अतिरिक्त बाधा उत्पन्न हुई, जिसे विद्युत विभाग की टीम ने तत्काल हटाकर आपूर्ति सामान्य कर दी। गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि लगातार तेज बारिश के कारण मेन सप्लाई से ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में रातभर हुई भारी बारिश के कारण पशुहारी फीडर की 33 केवी लाइन पर मधुकीपुर मऊ फीडर की 33 केवी लाइन गिरने से पूरा तार जल गया। रानीगंज देहात फीडर अंतर्गत दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले 72 घंटे से ठप है।

अधीक्षण अभियंता इं. वीके जायसवाल ने बताया कि तेज हवा व बारिश के कारण विद्युत सप्लाई कई क्षेत्रों में पेड़ की डाली गिरने से ठप हो गई थी। बारिश के बाद तत्काल उसे ठीक किया गया। फाल्ट खोजने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed