सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young Man Returning from Grandmother's House Dies After His Bike Crashes into a Tree

Ballia News: नानी के घर से लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young Man Returning from Grandmother's House Dies After His Bike Crashes into a Tree
विज्ञापन
नरहीं। नानी के घर से अपने घर आ रहे नितीश कुमार राम (18) की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नीतीश की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया है। तेतारपुर गांव निवासी नितीश कुमार राम पुत्र परमेश्वर शनिवार को गाजीपुर जिले के पहराजपुर अपनी नानी के घर गया था। सुबह ही अपने घर आने के लिए चला था। नरहीं-कारों मार्ग पर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारों गांव से आगे बढ़ा था कि बाइक पर नियंत्रण खो दिया। बाइक पेड़ से जा टकराई। इसमें नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बलिया ज़िला चिकित्सालय पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। नीतीश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से घर का चिराग बुझ गया। बाइक अपने जीजा की लाया था। तीन बहनों में एक बहन की शादी हुई है। पांच साल पहले नीतीश की चचेरी मां राजमुनी की मौत सड़क दुघर्टना में हुई थी। चार साल पहले चचेरे भाई नागेन्द्र राम की बाइक पेड़ में टकराने से मौत हो चुकी है। अब नीतीश कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Trending Videos

सड़क हादसे में जख्मी मजदूर की इलाज के दौरान मौत
नगरा। खेमपुर मोड़ के समीप गत मंगलवार की सुबह वाहन के धक्के में घायल 40 वर्षीय मजदूर मिन्टू राजभर की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। ढेकवारी गांव के मिंटू राजभर विशरूफ गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मंगलवार की सुबह भट्ठे पर जाते समय नगरा की तरफ से जा रहे तेज अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। इसमें मिंटू राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पत्नी अनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। मिंटू राजभर की 19 वर्षीय पुत्री ज्योति, 16 वर्षीय धनु और 14 वर्षीय पुत्र गोलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed