फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth reached former CM Akhilesh stage caught by SPG in ballia

सुरक्षा में सेंध: पूर्व सीएम अखिलेश के मंच तक पहुंचा युवक, एसपीजी ने दबोचा; युवाओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग

Sun, 26 May 2024 06:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 06:49 PM IST
सार

Ballia News: पंडाल के युवा हाथों में गमछा लेकर नाचने लगे। कुछ युवा पंडाल के उपर चढ़ गए। दर्शकदीर्घा व मंच के बीच लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी, युवाओं को बेकाबू देख पुलिस के जवानों ने लाठी भांज कर हालत को कंट्रोल किया और रस्सा लगाकर भीड़ को रोका।

विज्ञापन
Youth reached former CM Akhilesh stage caught by SPG in ballia
एसपीजी की गिरफ्त में युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कटरिया में आयोजित जनसभा में सुरक्षा को धता बताकर कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात किया। मुख्यमंत्री के मंच पर आते ही उतावले युवाओं ने सुरक्षा में लगी बैरिकेडिंग तोड़ मंच की तरफ जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस ने डंडा भांजकर व रस्सा लगाकर भीड़ को कंट्रोल करना पड़ा। समाजवादी गाने पर कार्यकर्ता व युवा और बेकाबू हो गए। पुलिस को उन्हें कंट्रोल करने में काफी परेशानी हुई। इस बीच पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक युवक सामने से बैरिकेडिंग लांघ कर मंच पर चढ़ने गया।
विज्ञापन


मंच के नीचे मुस्तैद एसपीजी के जवानों ने उसे दबोच लिया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एसपीजी ने पुलिस के हवाले युवक को कर दिया, लेकिन वह उनसे हाथ छुड़ा भीड़ की तरफ चला गया। पुलिस जवान तैनात होने के बावजूद पंडाल के ऊपर आधा दर्जन से युवा चढ़कर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद पंडाल से नीचे नहीं उतरे। हेलीपैड पर भी भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को छक्के छूट गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंच पर आने के बाद स्वागत के दौरान समाजवादी डीजे गाना बजते ही युवा बेकाबू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed