{"_id":"69d3eb6e60d5d7e7e8041d27","slug":"14-bighas-of-sugarcane-burned-in-the-fire-the-hut-and-the-cowshed-also-turned-to-ashes-balrampur-news-c-99-1-brp1010-145856-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आग में 14 बीघा गन्ना जला, झोपड़ी व गोशाला भी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आग में 14 बीघा गन्ना जला, झोपड़ी व गोशाला भी राख
विज्ञापन
बलरामपुर के भंभरी में लगी आग को बुझाते ग्रामीण ।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा/पेहर बाजार। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से भारी नुकसान हुआ। भंभरी गांव में झोपड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते पड़ोस की गोशाला और खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पेहर बाजार क्षेत्र में गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
भंभरी गांव में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे राममिलन की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और पास में स्थित सीताराम की गोशाला तथा अयोध्या प्रसाद की फसल तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर राममिलन की झोपड़ी में रखे 16 हजार रुपये, जेवर और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं सीताराम की गोशाला, अयोध्या प्रसाद का करीब चार बीघा गन्ना तथा देवी प्रसाद की झोपड़ी भी जल गई।
ग्राम प्रधान विनय मिश्र ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। हल्का लेखपाल अमित कुमार वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उधर पेहर बाजार क्षेत्र में बौड़वहवा बाबा मंदिर के पास डाबर के खेत में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पेहर चौकी प्रभारी रामआशीष मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पेहर के लेखपाल गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से निर्धारित मुआवजा दिलाया जा सके मुआवजा दिलाया जा सके।
Trending Videos