फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   26 departments will jointly plant 47.66 lakh saplings

Balrampur News: 26 विभाग मिलकर लगाएंगे 47.66 लाख पौधे

Sat, 11 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
26 departments will jointly plant 47.66 lakh saplings
बलरामपुर। महापौधरोपण अभियान-2026 से रविवार को जिले में एक ही दिन 47.66 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए 26 विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिले में वन विभाग को 13.98 लाख तथा अन्य 25 विभागों को 33.68 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग ने सभी विभागों को निशुल्क पौधे उपलब्ध करा दिए हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। अभियान को एक पेड़ मां के नाम थीम से जोड़ा गया है। मुख्य कार्यक्रम राप्ती नदी के किनारे ग्राम पंचायत सिसई में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। यहां एक साथ एक हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि अभियान में स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की जियो-टैगिंग, फोटो अपलोडिंग, सुरक्षा, सिंचाई और नियमित देखरेख की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि रोपे गए पौधों का संरक्षण प्रभावी ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed