{"_id":"6a5280363b7df3f64d01a0a3","slug":"in-bal-sanskaar-shala-children-were-given-the-sanskaar-of-culture-and-moral-values-balrampur-news-c-99-1-slko1029-151464-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाल संस्कार शाला में बच्चों को दिए संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाल संस्कार शाला में बच्चों को दिए संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संस्कार
Sat, 11 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22,23-बलरामपुर के गायत्री शक्तिपीठ तुलसीपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।-स्रोत: आय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। बाबा गोपाल दास आश्रम में शक्तिपीठ गायत्री मंदिर के तत्वावधान में रविवार को बाल संस्कार शाला का आयोजन किया गया। इसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
बाल संस्कार शाला में बच्चों को माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान, सदाचार, सेवा भावना और संस्कारित जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए मां गायत्री का हवन-पूजन भी कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बच्चों ने आहुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बाबा गोपाल दास आश्रम के महंत निक्कू बाबा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा देना भी आवश्यक है। संस्कारवान बच्चे ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव बनते हैं। वहीं, ट्रस्टी प्रदीप गोयल ने कहा कि बाल संस्कार शाला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को कुसंगति और सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए अच्छे संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नीरज गुप्ता और मीनू गुप्ता ने खेल, प्रेरक प्रसंग, कहानियों और सुविचारों के माध्यम से बच्चों को अनुशासन, सदाचार और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी।