फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accused of forcibly planting eucalyptus in the field

Balrampur News: खेत में जबरन यूकेलिप्टस लगाने का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of forcibly planting eucalyptus in the field
फोटो-18-बलरामपुर के रेहरा बाजार में लोगों की ​शिकायत करते सुनते डीएम व एएसपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। पड़ोसी पर खेत में जबरन यूकेलिप्टस का पौधा लगाकर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए धर्मपुर निवासी इश्तियाक अहमद ने शनिवार को हरैया सतघरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मना करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन


जिले के 16 थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 96 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 16 मामलों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
विज्ञापन


डीएम विपिन कुमार जैन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने रेहरा बाजार और सादुल्लानगर थानों में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे, जिससे विवादों का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने थाना समाधान रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरैया सतघरवा थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ललिया देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण फरियादियों को पेड़ों के नीचे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान बलिदानडीह निवासी मोहर्रम अली ने दीवार निर्माण में बाधा डालने, सेमरा निवासी रामकरण ने भूमि की पैमाइश कराने और सोनपुर निवासी सुनील तिवारी ने पैतृक जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।


गौरा थाना क्षेत्र में कठेर निवासी रामसिंह ने कृषि भूमि पर कब्जे की शिकायत की, जबकि महुआ निवासी विजय कुमार ने जैतापुर स्थित जमीन पर दुकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। थाना निरीक्षक हरीश सिंह और राजस्व निरीक्षक राजकिशोर तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस और लेखपाल की संयुक्त टीम जांच के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed