फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A huge python was found in a field, rescued and released into the forest

Balrampur News: खेत में निकला विशाल अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sat, 11 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A huge python was found in a field, rescued and released into the forest
फोटो-21-ग्राम नथईपुर कानूनगो के मजरा गोकुला में खेत में निकला अजगर ।-स्रोत: ग्रामीण
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के ग्राम नथईपुर कानूनगो के मजरा गोकुला में शनिवार को खेत में विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, संतराम के घर के बगल स्थित खेत में अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही जवाहिर लाल, रवि, कुनाल, अभिनव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों ने अजगर से दूरी बनाए रखी और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को उसके प्राकृतिक आवास कुआनो जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आबादी वाले क्षेत्रों में यदि कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed