{"_id":"69b1807a69369068510a8b19","slug":"387-crore-rupees-will-be-used-to-repair-20-roads-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144234-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 3.87 करोड़ रुपये से 20 सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 3.87 करोड़ रुपये से 20 सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 3 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से सड़क, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। 20 स्थानों पर सड़क व इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
योजना के तहत बलदेवनगर में चौधरी के घर से तालाब तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण करीब 11.51 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं ग्राम बहादुरपुर में चंगू यादव के घर से जटेवपुर तक खड़ंजा निर्माण के लिए 10.69 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।बलदेवनगर चौराहा से रामसेवक के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 17.60 लाख रुपये, जबकि मध्यनगर में अनिल सिंह के घर से खंडहर नाले तक इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण के लिए 19.72 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।
इसके अलावा योनियनपुरवा विजयीडीह में मेनू मौर्या के घर से रामहेत के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग लगभग 21.15 लाख रुपये से बनाया जाएगा। वहीं कमदा गांव में पुल्लिलाल के घर से बांके बिहारी के घर तक सड़क निर्माण करीब 22.07 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसी तरह क्षेत्र के अन्य गांवों में भी कई स्थानों पर सड़क व इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण के कार्य प्रस्तावित हैं, जिनकी लागत 10 लाख से 36 लाख रुपये तक है।
इन सभी कार्यों पर कुल मिलाकर लगभग 3.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीण संतोष कुमार, परवेज, मोहित, राजेंद्र व सर्वेश आदि ने बताया कि सड़कें जर्जर होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
मानक के अनुरूप होंगे कार्य
सभी स्वीकृत कार्यों को तय मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा कराया जा सके।
कमल किशोर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण
Trending Videos