फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A group of Kanwariyas set off for Ayodhya amidst chants of 'Bol Bam'

Balrampur News: बोल बम के जयघोष के साथ अयोध्या रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Tue, 11 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
A group of Kanwariyas set off for Ayodhya amidst chants of 'Bol Bam'
फोटो-11-रेहरा बाजार से अयोध्या के लिए रवाना होता कावंड़ियों का जत्था ।-स्रोत: आयोजक
रेहराबाजार। सावन माह में भगवान शिव की आराधना को लेकर बुधवार को बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


कांवड़िया संघ के अध्यक्ष अवधपाल उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर भगवान नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख शिवालयों में भी जल अर्पित किया जाएगा। यात्रा का समापन कौरहानाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुनील, अशोक कुमार, रामजीत, विनोद कुमार समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed