{"_id":"6a7c28d06b97314a320d1e46","slug":"video-video-taraga-yatara-ma-gaja-bharata-mata-ka-jayaghashha-rashhataraparama-va-ekata-ka-thaya-sathasha-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रप्रेम व एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रप्रेम व एकता का दिया संदेश
भाजपा नगर मंडल एवं नगरपालिका बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ से हुआ,जो भगवतीगंज चौराहे तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक पल्टूराम, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र एवं उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज ने किया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला अभियान है। नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
यात्रा में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, संजय शुक्ल, डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, अवधेश पांडेय, ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, आनंद राज श्रीवास्तव, संजय शर्मा, रमेश पाहवा, डॉ.राकेश चन्द्र व गौरव मिश्र सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरपालिका कर्मी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।