{"_id":"6a7b5bcb1d275f6b3c008710","slug":"children-brought-their-imaginations-to-life-in-the-painting-competition-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153093-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी कल्पनाओं की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी कल्पनाओं की तस्वीर
Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर दक्षिणी में मौजूद विद्यार्थी।-स्रोत: स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर दक्षिणी में मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने प्रकृति, त्योहार, स्वच्छता और ग्रामीण जीवन जैसे विषयों पर रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा।
प्रधानाध्यापक चित्रलेखा ने बच्चों को अलग-अलग विषय बताए। इसके आधार पर किसी ने खेत-खलिहान का दृश्य बनाया तो किसी ने दीपावली और होली की तस्वीर उकेरी। कुछ बच्चों ने स्वच्छ गांव की कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता और रंगों के सुंदर संयोजन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कक्षा पांच में शुभम प्रजापति ने प्रथम, शिवानी बिष्ट ने द्वितीय और डोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा चार में नैनसी प्रथम, काजल द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। प्रधानाध्यापक ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
शिक्षक संजय कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा सामने आती है। प्रधानाध्यापक चित्रलेखा ने कहा कि कला बच्चों में सृजनात्मक सोच, एकाग्रता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।