सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A traditional procession was held on the martyrdom day of Maula Ali

Balrampur News: मौला अली की यौम-ए-शहादत पर निकला कदीमी जुलूस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
A traditional procession was held on the martyrdom day of Maula Ali
बलरामपुर के उतरौला में जुलूस में शामिल अकीतदमंद।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
उतरौला। मोहल्ला सुभाष नगर स्थित शिया जामा मस्जिद में मंगलवार देर रात मौला अली की यौम-ए-शहादत पर मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को इमाम-ए-जुमा मौलाना मोहम्मद अली जैदी ने खिताब किया। इसके बाद देर रात कदीमी जुलूस निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों ने गमगीन माहौल में काला लिबास धारण कर अली-अली, हाय अली की सदाओं के साथ शबीहे ताबूत निकाला।
Trending Videos

जुलूस में स्थानीय अंजुमन कमर-ए-बनी हाशिम के सदस्यों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। मास्टर शारिब अली, हसन जाफर अली, जाफरी अली अब्बास, मशरखैन रिजवी और शहजादे जाफरी ने नोहा पेश किया, जिस पर अंजुमन के सदस्यों ने मातम किया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से कस्बा चौकी होते हुए मुख्य मार्गों से हाटन रोड स्थित शिया कब्रिस्तान और चांद मस्जिद तक गया। इसके बाद बसअड्डा, रफी नगर, इमामबाड़ा मीर नाजिम हुसैन, ज्वाला देवी मंदिर के पास की गली, राजाबाजार होते हुए फिर मोहल्ला सुभाष नगर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में मौलाना मोहम्मद अली जैदी, मौलाना फिदा हुसैन, एमन रिजवी, अध्यक्ष अनीसुल हसन एडवोकेट, सैफ अली रिजवी, समीर रिजवी, फराज रिजवी, डॉ. नेहाल सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed