फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against negligence in bridge construction work

Balrampur News: सेतु निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 04 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in bridge construction work
फोटो-14-बलरामपुर में सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे लघु सेतु निर्माण कार्यों का मंगलवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग स्थित झिन्ने नाला पर निर्माणाधीन आरसीसी लघु सेतु, बेला मार्ग में पठानपुरवा-रजगढ़वा मार्ग स्थित घोड़हवा नाला पर बन रहे बॉक्स कल्वर्ट तथा कोडरी-मथुरा-चौधरीडीह मार्ग पर निर्माणाधीन लघु सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सीमेंट, सरिया, कंक्रीट समेत अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य स्वीकृत डिजाइन और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरे किए जाएं। गुणवत्ता नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यदायी संस्था को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने, नियमित निगरानी करने और परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मजबूत और टिकाऊ सेतु बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और लोगों को सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed