फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration on alert following reports of water release from Nepal; SDM reviews flood preparedness

Balrampur News: नेपाल से पानी छोड़े जाने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने परखी बाढ़ तैयारियां

Tue, 04 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration on alert following reports of water release from Nepal; SDM reviews flood preparedness
फोटो-8-बलरामपुर के उतरौला में बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम ।-स्रोत: विभाग
उतरौला। नेपाल से पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद तहसील प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप जिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने मंगलवार को बाढ़ राहत केंद्रों और चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने वरायल, बारम और अल्लीपुर बुजुर्ग स्थित बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील उतरौला के 135 ग्राम पंचायतें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आती हैं, जबकि इनमें से 55 गांव अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। बाढ़ के दौरान इन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट जाता है और आवागमन के लिए नाव ही प्रमुख साधन रह जाता है। मस्तीजोत, लखमा, चंदापुर, नंदमहरा, बायभीत, मोहनजोत, लालनगर, किलौली, महुवाधनी, परसौना, सोनहत और रसूलाबाद समेत कई गांवों को संवेदनशील सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए लालता प्रसाद महाविद्यालय श्रीदत्तगंज, राजकीय इंटर कॉलेज दारी चौरा, बीज गोदाम उतरौला, तहसील मुख्यालय और पीड़िया बुजुर्ग में पांच बाढ़ राहत केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा 12 बाढ़ चौकियों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed