{"_id":"6a7224371d1e0f26020a2e03","slug":"the-whats-the-rush-campaign-will-convey-the-message-of-a-small-family-balrampur-news-c-99-1-brp1003-152693-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छोटे परिवार का संदेश देगा, इतनी भी क्या जल्दी है अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छोटे परिवार का संदेश देगा, इतनी भी क्या जल्दी है अभियान
Tue, 04 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी व अन्य।-स्रोत: विभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने जिले में इतनी भी क्या जल्दी है अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत जिले के पांच नगर निकायों और 793 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर दंपतियों को छोटे परिवार के महत्व, परिवार नियोजन के साधनों और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे परिवार के महत्व का संदेश हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभियान का संचालन स्वास्थ्य विभाग, मोबियस फाउंडेशन और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखने के लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने आशाओं से लोगों की भ्रांतियां दूर करने, दंपतियों को सही परामर्श देने और पात्र परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की।
संस्था की सदस्य सुरतेश डागर ने बताया कि जनसंपर्क और प्रचार सामग्री के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वाहन में लगे प्रोजेक्टर से लघु फिल्मों के जरिए भी लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल, गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय, अनामिका सिंह, अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह, डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी और डॉ. महेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।