{"_id":"6a72233efda3d30791063070","slug":"farmers-protest-over-issues-of-stray-cattle-manure-and-encroachment-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152701-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छुट्टा पशु, खाद और अतिक्रमण के मुद्दे पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छुट्टा पशु, खाद और अतिक्रमण के मुद्दे पर किसानों का प्रदर्शन
Tue, 04 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे किसान ।-स्रोत : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। छुट्टा पशुओं की समस्या, यूरिया खाद की किल्लत और अतिक्रमण समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सदर तहसील से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी शशि भूषण शुक्ला क्रांति के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों को कृषि कार्य के लिए निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने, तहसीलों में लेखपालों और उनके मुंशियों पर कथित अवैध वसूली रोकने, यूरिया खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत शेखरपुर में बंद पड़ी दुग्ध डेयरी को गौ-आश्रय केंद्र में परिवर्तित करने की मांग भी शामिल रही।
किसानों ने गांवों और शहरों में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने तथा ग्राम धुसाह से वीर विनय चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि छुट्टा पशुओं और खाद की समस्या से खेती प्रभावित हो रही है, जबकि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राधेश्याम गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष अमर अली, उपाध्यक्ष बीपत सोनकर, बड़का देवी, गोबरी, हजरत अली और सलमान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।