{"_id":"6a7222f4e8e6d8b079066497","slug":"cdo-displeased-with-the-slow-pace-of-canal-projects-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152702-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नहर परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नहर परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर सीडीओ नाराज
Tue, 04 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के विकास भवन में आयोजित बैठक में समीक्षा करते सीडीओ ।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में संचालित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहर परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु गुप्ता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी करने की हिदायत दी।
मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सरयू नहर खंड-दो, तीन, पांच और छह तथा राप्ती नहर खंड की निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बनकटवा रजवाहा परियोजना में मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का अंतिम भुगतान शीघ्र कराने और उनकी प्रगति को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर समय से अपडेट कराने को कहा। राप्ती नहर समेत अन्य लंबित परियोजनाओं के शेष कार्यों को जल्द पूरा कर उन्हें पोर्टल से हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में नई परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने बुधईपुर रजवाहा की री-सेक्शनिंग, बैंक रिस्टोरेशन और सीमांकन कार्य की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कर मौके पर काम शुरू कराने को कहा।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयसीमा का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।