{"_id":"6a72247e7f6f9f3c6f09326c","slug":"road-built-four-months-ago-washed-away-in-the-first-rain-balrampur-news-c-99-1-brp1010-152696-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पहली बारिश में बह गई चार माह पहले बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पहली बारिश में बह गई चार माह पहले बनी सड़क
Tue, 04 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के ग्राम पंचायत रजडेरवा के चैनबनकटवा गांव में पुल की पाइप हटाते ग्रामीण।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी। विकास खंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत रजडेरवा के चैनबनकटवा गांव में चार माह पहले बनी खड़ंजा सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का करीब 10 से 15 फीट हिस्सा बारिश के पानी में कटकर बह गया है, जबकि कई जगह सड़क धंस गई है। इसका निर्माण करीब आठ लाख की लागत से किया गया था। आवागमन बाधित होने के बाद ग्रामीणों ने कटे हुए हिस्से पर बिजली का खंभा रखकर अस्थायी रास्ता बनाया है। लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आने-जाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 60 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गांव को यह सड़क मिली थी। दिसंबर में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने गांव पहुंचकर श्रमदान भी किया था लेकिन निर्माण के कुछ ही माह बाद सड़क के बह जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों को झटका लगा है।
रामलाल थारू, शेखर थारू, चुन्नीलाल, रामजियावन थारू और विद्यासागर समेत अन्य ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि बारिश के दिनों में मरीजों को चारपाई पर लादकर गांव से बाहर ले जाना पड़ता है। वहीं, सड़क खराब होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।